हरियाणा: रोहतक के मेहर सिंह अखाड़े में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, दो घायल

हरियाणा: रोहतक के मेहर सिंह अखाड़े में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, दो घायल

रोहतक। हरियाणा के प्रसिद्ध अखाड़े में शुक्रवार देर शाम गोलीबारी की वारदात सामने आई। रोहतक के प्रसिद्ध अखाड़े में शुक्रवार को अचानक गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा के रोहतक स्थित मेहर सिंह अखाड़े में हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 5 people have died in a firing at Mehar Singh Akhada in Rohtak, Haryana while several people are injured.
अब तक की जानकारी के मुताबिक इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रोहतक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अखाड़े को घेर लिया गया है। वहीं वारदात के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है और न ही आरोपियों की जानकारी मिल सकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

वहीं पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। अब तक की जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम अखाड़े में फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में 7 लोगों को गोलियां लगी। जिनमें से 5 लोग क मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोली लगने से प्रदीप मलिक, पूजा, साक्षी समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस गोलबारी की वारदात के बाद अखाड़े में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह तलाशने में और आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+