हरियाणा: बेटे के टिक-टॉक विवाद में गई पिता की जान, हमलवार ने उन्हें ईंटों से मारा

पानीपत। हरियाणा में पानीपत के जाटल रोड इलाके में रात के वक्त अज्ञात लोगों ने एक शख्स की क्रूरता से हत्या कर दी। उसे ईंटें मारीं। फिर लाश छोड़कर हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां से मृतक की लाश बरामद की और फिर पड़ताल में जुट गई।

संवाददाता ने बताया कि, मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय के तौर पर हुई। कुछ समय पहले उसके बेटे का टिकटॉक को लेकर किसी से विवाद हुआ था। जिसमें किसी ने जान से मार डालने की धमकी दी थी। उसके बाद रात में कुछ लोग आए और उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध की तलाश शुरू की।

45-years old man murdered in panipat after a tiktok dispute

मृतक के बेटे ने अंकित नामक एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। बेटे ने कहा कि, उसका पानीपत के जाटल रोड पर कुछ रोज पहले मुझसे झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा टिक टॉक वीडियो को लेकर हुआ था। जिसके बाद उसने हमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। देर रात अंकित आया और पापा को ईंटें मारीं।

45-years old man murdered in panipat after a tiktok dispute

वहीं, पुलिस ने कहा कि अभी हत्यारे गिरफ्तार से बाहर हैं। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद की है, जिसमें एक युवक नजर आया है। फिलहाल आरोपी को खोजा जा रहा है। मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+