हरियाणा: 8 करोड़ की लागत से पक्की होंगी 3 डिस्ट्रीब्यूटरी, 40 गांव को मिलेगा फायदा

चंडीगढ़। हरियाणा के अटेली हलके में नहरी पानी की सप्लाई की सुविधा अब और बेहतर होगी। दरअसल, सप्लाई व्यवस्था की बेहतरी के लिए 3 डिस्ट्रीब्यूटरी पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंजूरी दी है। सीएम ने कनीना खंड के गांवों से गुजर रही 8 करोड़ रुपये की डिस्ट्रीब्यूटरी को हरी झंडी दिखाई है। मुख्यमंत्री ने हलका विधायक सीताराम यादव की ओर से रखी गई मांग के बाद यह फैसला लिया है।

manohar lal Khattar

विधायक सीताराम यादव ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, रबि फसल कटाई के वक्त तक इनका काम शुरू हो जाएगा। इस बारे में विधायक सीताराम यादव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नांगल डिस्ट्रीब्यूटरी, रामगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी और नांगल माइनर के लिये 3.83 करोड़, 2.66 करोड़ और 1.95 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृत दी गई है।

40 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

इन तीनों डिस्ट्रीब्यूटरी को करीब 15 किलोमीटर दूरी तक पक्का किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम टेल तक पानी पंहुच सकेगा। इसका लाभ करीब 40 गांवों के हजारो लोगों को मिलेगा। डिस्ट्रीब्यूटरी की मदद से सभी गांव के जोहड़ भरे जाएंगे और वाटर लेवल संतुलित होगा। इसके अलावा 15 किलोमीटर लंबी कच्ची नदी पर भी काम जल्द पूरा करने की योजना है।

बायोगैस प्लांट का काम भी जल्द होगा शुरू

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की भलाई के कार्यों को तेजी से पूरा कर रही है। जनहित औऱ विकास कार्यों के लिये फंड की कोई कमी नहीं है। इस दौरान विधायक ने यह भी कहा कि कटकई गांव में गोसंवर्धन योजना के अंतर्गत बायोगैस प्लांट का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिसके लिए 50 लाख रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+