टोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गए हरियाणा के 30 खिलाड़ी, सरकार ने तैयारी के लिए 5-5 लाख दिए

चंडीगढ़। आज 74वां ओलंपिक दिवस है। ठीक महीनेभर बाद जापान की राजधानी टोक्यों में 29वें ओलंपिक गेम्स शुरू होंगे। हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि, देशभर के इस बार 121 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक जाएंगे। इन 121 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ी अकेले हरियाणा से हैं। ओलं​पिक में यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा दल है।

international olympic day 2021: Today 30 players from Haryana selected for Tokyo Olympics

ओलंपिक के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन
खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह के मुताबिक, टोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गए खिलाडिय़ों को 5-5 लाख रुपए तैयारी राशि के रूप में उपलब्ध करवाए गए हैं। संदीप ने बताया कि, ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने पर 6 करोड़ रुपए, रजक पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 2.50 करोड रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर हरियाणा के खेल परिसरों में 11 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं, जो यहां पर्यावरण के लिए लाभदायक होंगे।

international olympic day 2021: Today 30 players from Haryana selected for Tokyo Olympics

मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण
खेल मंत्री ने बताया कि ओलंपिक दिवस पर चयनित खिलाड़ियों के परिजनों, राज्य के पूर्व ओलम्पियनों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों के सम्मान में पौधारोपण भी किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के लिए जिला स्तर पर सेल्फी प्वांईट स्थापित किए गए हैं और साईकिल रैलियों का भी आयोजन किया गया है। वहीं, आज ओलम्पिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने भी मुख्यमंत्री आवास में शहीद हवलदार शिव कुमार के नाम पर पेड़ लगाया। इस दौरान खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह, प्रधान सचिव ए के सिंह, निदेशक खेल विभाग पंकज नैन ने भी पौधे लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+