Haryana New MLA List: 15वीं हरियाणा विधानसभा की तस्वीर कैसे होगी? 90 में से 86 MLA करोड़पति, 12 पर FIR
Haryana Election 2024 MLA List: 15वीं हरियाणा विधानसभा का गठन हो गया है। जल्द ही नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट व राज्यमंत्री शपथ लेंगे। 5 अक्टूबर को वोट देकर हरियाणा के मतदाताओं ने 90 विधायक चुने हैं। इस बार 96 फीसदी विधायक करोड़पति हैं, जो बीते चार चुनाव में सबसे ज्यादा हैं।
हरियाणा विधायकों की औसत सम्पत्ति 24.97 करोड़
हरियाणा के नए विधायकों को जारी एडीआर रिपोर्ट की कहती हैं कि कुल 90 में से 86 विधायक करोड़पति हैं। इस बार के विधायकों की औसत संपत्ति 24.97 करोड़ रुपए हैं, जो साल 2019 के 18.29 करोड़ 6.68 करोड़ रुपए ज्यादा है।

हरियाणा चुनाव 2024: सबसे अमीर विधायक
हिसार सीट से जीत करने वालीं निर्दलीय सावित्री जिंदल सबसे अमीर हैं। इनके पास 270 करोड़ सम्पत्ति है। इनके अलावा कालका सीट से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा की सम्पत्ति 145 करोड़, तोशाम से भाजपा विधायक श्रुति चौधरी के पास 134 करोड़ की सम्पत्ति है।
हरियाणा में किस पार्टी के पास कितने MLA करोड़पति?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 1031 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें राष्ट्रीय दलों से 302, क्षेत्रीय दलों से 121, गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों से 144 और 464 निर्दलीय शामिल थे। भाजपा से 46, कांग्रेस से 35, इनेलो से 2 और निर्दलीय 3 करोड़पति जीते हैं।
हरियाणा के सबसे गरीब विधायक
सबसे कम 7 लाख रुपए की सम्पति बवानीखेड़ा से भाजपा विधायक कपूर सिंह के पास है। इनके अलावा गुहला सीट से जीते कांग्रेस के देवेंद्र हंस महज 9 रुपए के मालिक हैं। रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह के पास 53 लाख की सम्पत्ति है।
हरियाणा के दागदार विधायक
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 48 व कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। भाजपा विधायकों में से 3 और कांग्रेस विधायकों में से 7 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। तीन निर्दलीय में से 2 पर भी क्रिमिनल केस हैं। इनेलो के दोनों विधायकों पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications