Haryana News: महिलाओं की रक्षा के लिए प्रदेश में स्थापित होंगे 150 और महिला हेल्प डेस्क: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम के क्रियांवयन के संबंध में हरियाणा पुलिस को सभी प्रमुख राज्य पुलिस बलों में प्रथम रैंक से सम्मानित किया गया है। हरियाणा पुलिस पूरे साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रही और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से 4.9 लाख फर्जी मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया और 76.85 करोड़ रुपए बचाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को बतौर वित्त मंत्री हरियाणा विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए राज्य में 239 महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2024-25 में 150 और महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

cm khattar

सीएम खट्टर ने बताया कि प्रवर्तन कार्यों को मजबूत करने और अवैध खनन, नहर के पानी की चोरी, बिजली की चोरी, अवैध या नकली शराब की बिक्री जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक व्यापक संस्थागत तंत्र को लागू करने के लिए पिछले साल हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की स्थापना की गई थी। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में खनन और भूविज्ञान, आबकारी एवं कराधान, सिंचाई एवं जल संसाधन, परिवहन, नगर एवं ग्राम आयोजन विभागों तथा शहरी स्थानीय निकाय और हरियाणा बिजली निगमों की सहायता के लिए हर जिले में प्रवर्तन पुलिस स्टेशन स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा हाईवे पेट्रोल फॉर रोड सेफ्टी नामक एक नया प्रभाग स्थापित किया है। पांच राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ प्रत्येक 30 किलोमीटर की दूरी पर 19 यातायात सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। सड़क दुर्घटनाओं का एक केंद्रीकृत डाटा बनाने, दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण करने और संवेदनशील स्थानों की पहचान करने के दृष्टिगत एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटा प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है। 381 पुलिस स्टेशनों और 357 पुलिस चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे अपराध का विश्लेषण और समाधान करने में और अधिक मदद मिलेगी। घरौंडा में ग्राम पंचायत हसनपुर में गृहरक्षी और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों तथा कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण सुविधा स्थापित की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+