Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana विधानसभा की 150 बच्चों ने देखी कार्यवाही, राज्यगीत पर विधायकों की चर्चा के बने गवाह

Haryana News: हरियाणा विधानसभा का इन दिनों शीतकालीन सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र की जींद के जवाहर नवोदय विद्यालय के 150 बच्चों ने कार्यवाही देखी और प्रशासन, विधानसभा व राजनीति के कुछ मूलमंत्र सीखे। बता दें कि पीएम श्रीजवाहर नवोदय विद्यालय खुंगाकोठी के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निमंत्रण पर चंडीगढ़ पहुंचे।

बता दें कि बच्चों ने दो दिनों तक विधानसभा की कार्यवाही देखी और साथ ही विधानसभा भवन का दौरा किया। शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा की कॉफी टेबल बुक का विमोचन और राज्य गीत पर विधायकों के बीच चर्चा छात्रों के लिए विशेष आकर्षण का विषय रहे और ये दिन उनके लिए यादगार बन गया।

Dushyant Chautala

राज्यगीत के चयन पर हुई चर्चा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों द्वारा अपने यहां की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक बातों का वर्णन विद्यार्थियों ने गौर से सुना। साथ ही, कुछ विधायकों द्वारा सदन में सुनाए गए लोकगीत और देशभक्ति के गानों को सुनना भी उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। छात्रों ने बताया कि विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़ी मांगे उठाए जाना और जनहित के मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच वाद-विवाद देखकर उन्हें विधायकों की राजनीतिक जिम्मेदारी का अहसास हुआ।

छात्रों ने कहा कि यह देखना दिलचस्प रहा कि सत्ता पक्ष के विधायक भी अपनी सरकार से अपने हक के लिए मजबूती से लड़ते हैं और जरूरत पड़ने पर मंत्रियों से बहस भी करते हैं। गत 17 दिसंबर को डिप्टी सीएम जींद के खुंगाकोठी स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उस वक्त डिप्टी सीएम ने विद्यार्थियों को हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही दिखाने की बात कही थी।

अपने उसी वायदे को पूरा करते हुए डिप्टी सीएम ने पीएम श्री नवोदय विद्यालय जींद के विद्यार्थियों को विधानसभा की लाइव कार्यवाही दिखाने की व्यवस्था की। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने विधानसभा की लाइब्रेरी के पास विद्यार्थियों के साथ एक यादगार फोटो भी क्लिक करवाई। इस दौरे से विद्यार्थी काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने डिप्टी सीएम का धन्यवाद भी किया।

इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने विधानसभा के पुस्तकालय का भी दौरा किया। जींद जिले के विभिन्न गांवों और शहरों से संबंध रखने वाले ये छात्र-छात्राएं खुंगाकोठी स्थित आवासीय नवोदय विद्यालय में रहकर उच्च स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। चंडीगढ़ दौरे पर आए 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने सुखना लेक और रॉक गार्डन का भी दौरा किया और एक सुखद ट्रिप का आनंद लिया।

विद्यालय के प्रिंसीपल धनी राम शर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण युवा छात्रों के लिए देश-दुनिया के प्रति एक व्यापक नजरिया विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं और ये हमेशा के लिए उनकी स्मृतियों में रहते हैं। भ्रमण पर आए युवा छात्र-छात्राओं में से अधिकतर पहली बार चंडीगढ़ आए थे और उन्होंने इसे एक शानदार अनुभव बताया।

नेशनल हाइवे 152डी के माध्यम से आए बच्चों के लिए विश्वस्तरीय 8-लेन हाइवे से सफर भी एक नया अनुभव रहा। चंडीगढ़ में रह रहे नवोदय विद्यालय जींद के पूर्व छात्रों ने भी भ्रमण पर आए विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे विद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियां और अनुभव सांझा किए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+