Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा में शादी से फैला कोरोना, दूल्हा-दुल्हन समेत 130 लोग पॉजिटिव

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में हुई एक शादी की वजह से सैकड़ों लोगों तक कोरोना महामारी का संक्रमण फैल गया। इस शादी समारोह का आयोजन डोगरान-मुहल्ला में हुआ था, जिसमें कई​ जिलों के लोग शरीक हुए। जिनमें से 130 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। खुद दूल्हा-दुल्हन भी चपेट में आ गए।

एक शादी की वजह से फैला कोरोना

एक शादी की वजह से फैला कोरोना

130 लोगों में से करीब 90 तो अकेले हिसार जिले से ही ताल्लुक रखते हैं। इस जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 900 तक पहुंचने वाला है। अब तक यहां 883 मामले सामने आ चुके हैं। एक चिकित्सक ने बताया कि, जिस शादी के कारण 100 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं, वो 29 जून को हुई थी। जिसमें 150 से 200 लोगों के एकत्रित होने की जानकारी मिली।

पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा

पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा

शादी में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा है। पुलिस ने जिम्मेदारों को गिरफ्तार करने के बजाए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिनमें से अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शादी में शरीक हुए लोग कहां-कहां चले गए, यह भी पता करना मुश्किल हो गया। अब जब उन लोगों की जांचें हो रही हैं, तो वे वायरस से संक्रमित मिल रहे हैं।

राज्यभर में 400 से ज्यादा मौतें

राज्यभर में 400 से ज्यादा मौतें

पूरे हरियाणा की बात की जाए, तो यहां मंगलवार को कोरोना वायरस के 719 नए केस दर्ज हुए। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 33,132 तक पहुंच गई। जिनमें से 417 लोग दम तोड़ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+