Haryana News: हरियाणा सरकार डंकी रुट से विदेश भेजने वालों पर कसेगी शिकंजा, खुफिया विभाग ने दी यह रिपोर्ट
Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार डंकी माध्यम से प्रदेश की युवाओं को विदेश भेजने वालों पर शिकंजा करने जा रही है। खुफिया एजेंसी ने इस धंधे में शामिल दलालों और अन्य लोगों की सूची तैयार की है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 18 जिलों में युवकों को अवैध रूप से विदेश भेजने का काम किया जा रहा है। विदेश भेजने वाले एजेंट सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 46, सिरसा में 42 और यमुनानगर में 30 है। इसी तरह अन्य जिलों में 10 से 20 तक दलाल है। खुफिया विभाग यह रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंप चुका है। अब सरकार के आदेश पर इन दलालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
क्या है डंकी रूट
हरियाणा से हर साल हजारों लाखों की संख्या में लोग विदेश जाने के लिए डंकी रूट का अवैध तरीका अपनाते हैं। यह बहुत खतरनाक होता है। इसमें विदेश तक पहुंचाने की कोई गारंटी नहीं होती है। कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। अगर कोई पहुंच भी जाता है तो कई बार उसे वापस भेज दिया जाता है।

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसआईटी गठित
प्रदेश के अधिकतर युवाओं द्वारा विदेश जाने का मामला विधानसभा में भी उठा था। विपक्षी दल भी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि हरियाणा में बेरोजगारी अधिक है। इसलिए युवक रोजगार के लिए विदेश जा रहे हैं। गांव के गांव खाली हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने विदेश भेजने के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े के मामलों को देखते हुए आईजी सुभाष कविराज के नेतृत्व में विशेष एसआईटी बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications