हरियाणा के छोरे ने निकाला स्मॉग की समस्या का हल, बनाई ये मशीन
Recommended Video

नई दिल्लीः नॉर्थ इंडिया में स्मॉग सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके समाधान की काफी बातें की जा रही हैं लेकिन इसका कोई भी समाधान नहीं निकाल पाया है। हरियाणा के यमुनानगर जिले के शुशांक ने स्मॉग और फॉग की समस्या से निजात निकालने के लिए एक मशीन बनाई है। इस मशीन से स्मॉग की समस्या दूर हो जाएगी।

आसानी से कर सकते हैं मशीन का इस्तेमाल
मशीन का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। मशीन को ट्रक या पानी के ट्रैंक से जोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मशीन का नाम फॉग कैनन रखा गया है। मशीन बनाने वाले शुशांक ने बताया गया है कि कैनान को यमुनानगर के मानकपुर इंडस्ट्री में बनाया गया है।

दिल्ली की स्मॉग से निजात दिला सकती है मशीन
कहा जा रहा है कि इस मशीन को विदेशों में भी खरीदा जाता है। इस मशीन की कीमत पांच लाख रखी गई है। मशीन में एक बहुत बड़ा पंखा लगा हुआ है, साथ ही एक मोटर भी लगी हुई है। मोटर को पाइप टैंक से जोड़ा गया है।

आसान है मशीन का इस्तेमाल करना
पंखा चलने के बाद पानी की दूर-दूर तक बौछार होती है, मशीन का निर्माण करने वाले शुशांक ने कहा है कि पानी की बौछारों से 100 मीटर तक फॉग व स्वॉग दूर हो जाती है। पानी की बौछारों की डायरेक्शन बदली जा सकती है।

बढ़ी है मशीन की मांग
शुशांक ने बताया कि पहले इस मशीन को केवल विदेशी लोग खरीदते थे, लेकिन अब नॉर्थ इंडिया में स्मॉग की मात्रा ज्यादा होने से इसकी मांग बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications