haridwar kumbh 2021 VIDEO: सभी 13 अखाड़ों का गंगा में शाही स्नान, श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर डुबकी लगाई

हरिद्वार। उत्तराखंड की पवित्र नगरी हरिद्वार में कुंभ का मेला चल रहा है। आज यहां कुंभ के दूसरे शाही स्नान पर सभी 13 अखाड़े हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें 7 सन्यासी अखाड़े, 3 बैरागी व 3 वैष्णव अखाड़े शामिल हैं। इन सभी अखाडों के सदस्य हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर शाही स्नान कर रहे हैं। उत्तराखंड जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा हर की पौड़ी पर पहुंचा। हजारों की तादाद में कुंभ पहुंचे श्रद्धालु भी मां गंगा में स्नान करने आए हैं।

Recommended Video

    haridwar kumbh 2021:सभी 13 अखाड़ों का गंगा में शाही स्नान, श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर डुबकी लगाई
    कुंभ में भारी जन-सैलाब उमड़ा

    कुंभ में भारी जन-सैलाब उमड़ा

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, श्रद्धालु हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा नदी में कैसे शाही स्नान कर रहे हैं। मेले की व्यवस्था देख रहे एक पदाधिकारी ने कहा कि, आज शाही स्नान के लिए भारी जन-सैलाब उमड़ा है। उन्होंने कहा कि, हरिद्वार कुंभ की शुरुआत वैसे तो महाशिवरात्रि के पर्व से होती है। हालांकि, मेले का आयोजन 1 अप्रैल से शुरू हुआ। हरिद्वार में यह मेला तब आयोजित होता है, जब सूर्य मेष राशि में और गुरु कुंभ राशि में होता है।

    अंतिम शाही स्नान चैत्र पूर्णिमा को!

    अंतिम शाही स्नान चैत्र पूर्णिमा को!

    आज 12 अप्रैल यानी कि, सोमवती अमावस्या के दिन शाही स्नान चल रहा है। इसके बाद 14 अप्रैल को मेष संक्रांति और बैसाखी के दिन भी शाही स्नान होगा। उसके बाद अंतिम शाही स्नान चैत्र पूर्णिमा के दिन 27 अप्रैल को होगा। निरंजनी अखाड़ा के संत बोले कि, किसी भी श्रद्धालु को पवित्र स्नान के लिए 20 मिनट दिए जा रहे हैं। इस बार काफी जन-सैलाब ज्यादा है।

    देश में 4 जगह लगता है कुंभ मेला

    देश में 4 जगह लगता है कुंभ मेला

    हरिद्वार में इन दिनों गंगा वाला कुंभ चल रह है। इसके अलावा उज्जैन में शिप्रा, नासिक में गोदावरी और प्रयागराज के संगम तट पर कुंभ मेला लगता है। चारों जगह 12 साल में एक बार ये मेला लगता है। मेला कब लगेगा, ये ज्योतिष की गणना से तय होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+