शादी के बाद सामने आई दुल्हन की हकीकत, किया चौंकाने वाला खुलासा

हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। शादी के कुछ दिन बाद ही वह नगदी और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पहले से ही शादीशुदा थी और इस धोखाधड़ी में उसका पति भी शामिल था, जो उसके भाई का किरदार अदा कर रहा था।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

हरियाणा के पंचकुला में रहने वाली सोनिया ने हरिद्वार कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया था कि उन्हें अपने भाई दीपक की शादी करनी थी। इसी बीच महावीर निवासी घुइंया भरई जैलीपुर जिला शाहजहांपुर यूपी उनके संपर्क में आया। उसने अपनी बहन अंजली से दीपक की शादी कराने की बात कही।

होटल में परिवार को सोता छोड़ जेवर-नगदी लेकर हुई फरार

होटल में परिवार को सोता छोड़ जेवर-नगदी लेकर हुई फरार

18 दिसंबर को उन्होंने महावीर की बहन से दीपक की शादी करा दी। बीते दिनों वह परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। यहां वह एक होटल में रुकी थीं। अंजली जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई थी।

पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के पास अंजली और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अंजली ने बताया कि उसका असली नाम पूजा है। शादी कराने में उसके भाई की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति महावीर उसका पति है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेवर और नकदी बरामद कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+