हरिद्वार कुंभ मेला 2021: निरंजनी अखाड़े की आज निकलेगी शाही पेशवाई, ये होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र

हरिद्वार। कुंभ मेला 2021 की तैयारी अंतिम चरणों में है। तो वहीं, आज यानी बुधवार (03 मार्च) को निरंजनी अखाड़े की शाही पेशवाई निकाली जाएगी। पेशवाई निकालने के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी, जो पूरी हो गई हैं। निरंजनी अखाड़े की शाही पेशवाई का कार्यक्रम 11:00 बजे से शुरू होगा। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एसएमजेएन पीजी कॉलेज में बनाई गई छावनी से पेशवाई को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। ये पेशवाई पूरे शहर से होते हुए निरंजनी अखाड़े में पहुंचेगी। पेशवाई के दौरान कई चीजें आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Haridwar Kumbh Mela 2021: Niranjani Akhara peshwai will come out today

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की पेशवाई की शुरुआत बुधवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज से होगी। पेशवाई निकले से पहले एसएमजेएन पीजी कॉलेज में श्री निरंजनी अखाड़े की अस्थायी छावनी में संतों और रमता पंचों ने डेरा डाल लिया। बता दें कि पेशवाई और संतों को सम्मान देने के लिए स्वयं सीएम अपने मंत्री और विधायकों के साथ अखाड़े की छावनी में पहुंचेंगे, जहां वे संतों को फूल माला पहनाकर नमन करेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब धूमधाम से अखाड़े की पेशवाई निकलेगी। इसके लिए चांदी के सिंहासन, रथ, सजावट की सामग्री मंगलवार को हरिद्वार पहुंच गई।

पेशवाई का नेतृत्व आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि करेंगे। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि पेशवाई में शामिल संतों पर एक हेलीकॉप्टर और दो ग्लाइडर से पांच कुंतल फूलों की बारिश की जाएगी। इसके लिए बिजनौर और मंगलौर से गुलाब के फूल मंगवाए गए हैं। सुबह 11 बजे कनखल में हेलीकॉप्टर फूल बरसाएगा। 12 बजे शिव मूर्ति चौक के पास फूलों की बारिश होगी। 25 बैंडबाजों में 100 लोगों की टीम रहेगी। इनमें 50 महिलाएं और 50 पुरुष होंगे। इस दौरान संत मास्क पहनकर कोविड से बचाव का संदेश भी देंगे।

यह होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र
पेशवाई की शोभा बढ़ाने के लिए नासिक से बैंड बुलाया गया है। इस बैंड से पेशवाई की अलग ही भव्यता दिखाई देगी। इसके अलावा पेशवाई में 1 हाथी, 5 ऊंट, 50 घोड़े, चांदी के सिंहासन और रथ पेशवाई के मुख्य आकर्षण रहेंगे। पेशवाई में देवभूमि की संस्कृति की झलक दिखेगी। बैंड बाजा, ढ़ोल नगाड़ों के साथ छावनी से प्रारंभ होगी। पेशवाई में ट्रैक्टर ट्राली और जीप, कार भी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+