हरिद्वार: घाट पर खेल रही 4 साल की बच्ची को चुपके से उठाया, चेंजिंग रूम में किया रेप, पकड़ा गया

हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार के गंगा घाट पर बने चेंजिंग रूम में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। बच्ची को रोता देख आसपास के लोगों को पता चला। वहीं, दुष्कर्मी को पकड़ लिया गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान दीपक (27) पुत्र कामेश निवासी कांगड़ी श्यामपुर के रूप में हुई। पुकलस ने बताया कि पीड़ित बच्ची को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

girl raped in changing room at haridwar ganga ghat

श्यामपुर थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली बच्ची बुधवार को गंगा घाट पर अपने साथियों के साथ खेल रही थी। कुछ ही देर में अचानक ही वहां से गायब हो गई। परिजन उसे खोजने लगे। उन्हें स्थानीय लोगों से पता चला कि एक बच्ची घाट के पास बने चेंजिंग रूम के पास रो रही है।

परिजन वहां पहुंचे तो बच्ची रो रही थी। उसने आपबीती बताई। तभी वो युवक वहां से निकलता दिखा। उस युवक को पकड़ लिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी तब चेंजिंग रूम के पास ही था, वहीं उसे दबोचा गया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+