जियारत करने उत्तराखंड आया बरेली का लड़का, गंगनहर घाट पर सेल्फी लेते वक्त डूबा

हरिद्वार। उत्तराखंड में साबिर पाक की दरगाह पर अपनी फैमिली एवं दोस्तों के साथ जियारत करने आया एक युवक सेल्फी लेते समय डूब गया। जियारत के बाद वह गंगनहर में सेल्फी का लुत्फ लेने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया। नहर में उसे डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर उसे खोजने में जुट गए। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम अब्बास (19) था। वह यूपी के बरेली जिले के थाना विंथली सेनपुर के गांव नरियापुर में रहने वाले अबरार का बेटा था।

19-year-old-bareilly-boy-drowned-in-ganga-nagar-uttarakhand

कुछ पता नहीं चल पाया
जिस वक्त घटना हुई, तब अब्बास के भाई इमरान और साथियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी सन्तोष सिह कुंवर का कहना है कि वह लापता है। उसकी तलाश जारी है। उसके नहर में गिरने का पता चलने पर वहां आसपास के लोगों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगनहर में पानी ज्यादा था और बहाव भी तेज था। ऐसे में कुछ पता नहीं चल पाया।

19-year-old-bareilly-boy-drowned-in-ganga-nagar-uttarakhand

हरिद्वार में है कलियर दरगाह
कलियर दरगाह हरिद्वार जिले में पड़ती है। यहीं कलियर में गंगनहर के घाट हैं। इन घाटों पर हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग आते हैं। कांवड़ मेला शुरू होते ही शिवभक्तों की भीड़ होती है। इन दिनों यहां दरगाह में जियारत करने आने वाले वाले लोगों की भीड़ रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+