हरदोई: मांगें पूरी ना करने पर ससुराल वालों ने बहू को जिंदा जलाया

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लालची ससुराली हैवान बन गए और नवविवाहित महिला के ऊपर तेल डालकर जिंदा जला दिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

woman burnt alive by in laws for dowry

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बिराईचमऊ में साबिया 20 पत्नी तौहिद परिवार के साथ अपने ससुराल में रहती थी। दो साल पहले ही उसकी तौहीद के साथ शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ माह बाद तो सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद तौहीद के परिवार वालों ने उसे दहेज में बाइक व सोने की चेन के लिए परेशान करने लगे। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते थे। इसी बीच गुरुवार की शाम महिला को ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और आग बुझाकर पीड़िता को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां से महिला को लखनऊ भेजा जा रहा था जहां उसकी ले जाते समय मौत हो गई।

woman burnt alive by in laws for dowry

परिजनों के अनुसार देर शाम पीड़िता घर में मौजूद थी। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच कुछ कहासुनी हुई और कहासुनी के दौरान उसके पति ने उसे पकड़ लिया जबकि देवरानी व ननद ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इधर पीड़िता चीखने-चिल्लाने लगी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+