हरदोई: पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मारकर की हत्या, घर के बाहर फेंका शव
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने अपने पति की ईंट से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया और जाकर सो गई। सुबह लोगों ने घर के बाहर शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि बेटी के बयान के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी नूरी को गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुक्तापुर मजरा बरौना का है। आशिक अली खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी नूरी से पिछले कुछ वर्ष से विवाद चल रहा था। नूरी अपने तीन बच्चों मुस्कान, राफिका और आठ वर्षीय पुत्र अल्ताफ को लेकर अधिकांश उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोगीकोट मायके में रहती थी। अभी करीब एक माह पहले ही वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान के साथ आई थी और उसके बाद से आशिक अली के साथ ही रह रही थी।
घर के बाहर फेंका शव
मंगलवार की रात दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद नूरी ने आशिक अली के सिर पर ईंट मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। वहीं, बुधवार की सुबह पड़ोसी महिला ने शव देखा तो गांव के लोगों को जानकारी हुई। आशिक अली के भाई राहत हुसैन ने पुलिस को सूचना दी। पति की हत्या के बाद नूरी घर से भागी नहीं। पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
बेटी ने बताई मां की करतूत
पुलिस की मानें तो आशिक अली की बेटी मुस्कान का कहना है कि रात में विवाद के बाद मां ने पिता के सिर पर ईंट मार दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाल शिवसिंह ने बताया कि आशिक अली के भाई राहत हुसैन की तहरीर पर नूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद की कुछ कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications