यूपी में फिर एक शौहर ने दिया ट्रिपल तलाक, सोने की चेन दहेज में नहीं मिली तो 3 बच्चों के साथ निकाला
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के माधवगंज थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके शौहर ने 3 बार तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला का 2007 में निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही शौहर उसे दहेज के लिए तंग करता रहता था। वह उससे मोटरसाइकिल, सोने की चेन जैसी चीजें मांग रहा था। दोनों के 3 संतानें भी हो गईं। जिनमें 2 बेटियां और एक बेटा हुआ। महिला का कहना है कि शौहर मारता-पीटता था। वह अक्सर पत्नी को मायके भेज देता था। अब उसने ट्रिपल तलाक दे दिया है।

संवाददाता के अनुसार, महिला के शौहर की पहचान नफीस पुत्र खुर्शीद के रूप में हुई है। पीड़िता पूनम का कहना है कि मेरे पास 3 बच्चे हैं। अब मैं अपनी दो बेटियों और बेटे का भरण-पोषण कैसे कर पाउंगी? नफीस ने मुझे मारपीट कर घर से भगा दिया है। मुझे उसने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहा था। इस मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करेंगे। पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications