UP News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला-बच्चे समेत तीन लोगों को रौंदा, CCTV में कैद घटना देख सहम गए लोग
UP News: यूपी के हरदोई से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही एक महिला और दो बच्चों को कुचल दिया। कुचलने के बाद स्कार्पियो चालक स्कार्पियो लेकर भाग गया।
मामले में घायलों के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो के नंबर का पता लगाया जा रहा है। नंबर पता चलने के बाद वाहन स्वामी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की है। शनिवार को कोतवाली शहर क्षेत्र के फर्दापुर गांव की रहने वाली सावित्री नामक एक महिला अपने बेटे राम जी और भतीजे अनुराग के साथ खेत से वापस लौट रही थी। लौटते समय वह अपने घर से कुछ दूर पहले थी इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो आई।
स्कार्पियो ने सड़क किनारे पटरी पर चल रहे महिला और उसके बेटे तथा उसके भतीजे को कुचल दिया। तीनों को कुचलते हुए स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला के घर वालों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
देखें Video-
वहीं घायल महिला के परिजनों द्वारा घटनास्थल के समीप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो उसमें पूरी घटना कैद मिली। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लोगों की रूह कांप उठी। इस मामले में घायल के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications