शराब की 1244 पेटियों से भरा ट्रक पलटा, गांव के लोग आए और लूट ले गए

हरदोई। यूपी के हरदोई के सुरसा थाना इलाके में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में गहरी खाई में पलट गया। ट्रक पलटने के बाद चालक व हेल्पर घायल हो गये। ट्रक के हेल्पर ने बताया कि ट्रक में करीब एक करोड़ से अधिक की शराब लदी हुई थी। ट्रक पलटने के कारण शराब की पेटियां खेतों में फैल गईं। सूचना के बाद 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज कराकर जब हेल्पर मौके पर पहुंचा तो उसने बताया की करीब 300-400 पेटी शराब कम हैं जिसे क्षेत्रीय लोग उठाकर ले गए।

truck loaded with liquor overturned

ट्रक चालक गजियाबाद के कलहईया गांव निवासी मुक्म्मील ने बताया की वह मेरठ के एसपी ट्रांसपोर्ट से ट्रक पर अंग्रेजी शराब की 1244 पेटी लादकर लखनऊ जा रहे थे। इसी बीच जब उनका ट्रक लखनऊ मार्ग के अर्शफाबाद गांव की मोड़ पर पहुंचा था कि अचानक गाय ट्रक के सामने आ गई और उसे बचाने के लिए ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे गहरी खाई में पलट गया। इस हादसे में वह गंम्भीर रूप से घायल हो गया और ट्रक का हेल्पर मेरठ निवासी शाबिर आंशिक को भी चोटें आई हैं।

truck loaded with liquor overturned

ट्रक में लदी शराब की पेटियां खेत में फैल गईं। हेल्पर शाबिर ने बताया जब वह जिला अस्पताल से वापस आया तो ट्रक के पास फैली हुई करीब 300-400 शराब की पेंटियां लोगों द्वारा गायब की जा चुकी थीं। घटना की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी व थाना प्रभारी सुरसा मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर ट्रक चालक व हेल्पर से पूछताछ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+