'नेताओं पर CBI-ED लगाने की आदत कांग्रेस की रही है, उसी रास्ते पर चल रही BJP'

हरदोई, 31 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी के साथ-साथ रविवार को कांग्रेस पर भी हमला बोला। अखिलेश ने कहा, कांग्रेस किसको आईना दिखा रही है। अगर ईडी, सीबीआई, तमाम नेताओं पर जांच कर रही है तो ये कांग्रेस की देन है। हम पर सीबीआई जांच कांग्रेस ने कराई। सीबीआई और ईडी पीछे लगाने की आदत कांग्रेस की रही है, उसी रास्ते पर बीजेपी चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है।

sp chief akhilesh yadav said There is no difference between BJP and Congress

प्रियंका बोलीं- जान दे दूंगी, लेकिन भाजपा के साथ मिलावट नहीं करूंगी

अखिलेश ने यही बयान एक दिन पहले भी दिया था। इसपर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को गोरखपुर में प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान कहा कि सपा, बसपा कहती है कि कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है। आज मैं उनसे पूछना चाहती हूं, कहां हैं वो, जब संघर्ष होता है तो वे आपके साथ क्यों नहीं आते। सिर्फ कांग्रेस आती है, सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। मैं मंच से कह रही हूं कि मर जाऊंगी, जान दे दूंगी, लेकिन भाजपा के साथ कभी मिलावट नहीं करूंगी।

यूपी कांग्रेस ने कसा तंज

अखिलेश यादव के बयान पर यूपी कांग्रेस ने एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट में कहा, ''काजू भुने प्लेट में, मिनरल वॉटर गिलास में, नकली समाजवाद उतरा है, योगी के आवास में। ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेश जी की एक शानदार तस्वीर।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+