रिश्तेदारों के नाम वसीयत करने के डर से बेटे ने अपने ही पिता का कर दिया कत्ल
Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटा अपने बाप के खून का प्यासा बन गया और पिता की हत्या कर बैठा। सिरफिरे पुत्र ने पिता को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे शक था कि कहीं उसका पिता रिश्तेदारों के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर सकता है। कहीब दो महीने तक चली पुलिस तफ्तीश के बाद मामले का पर्दाफाश हो सका।

10 मार्च को सण्डीला कोतवाली के दुगाई मजरा मीतों में रहमान (60) पुत्र अब्दुल्लाह का शव उसके घर की छत पर रक्तरंजित हालत में मिला था। हमलावर ने उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतारा था। सुबह इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था और मृतक के बेटे रफ़ीक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस को शुरू से ही किसी परिवार के खास सदस्य पर हत्या का शक था और उसी के चलते करीब 2 महीने 9 दिन चली तफ्तीश में पुलिस ने कई बिंदुओं पर छानबीन की। इस दौरान बेटे द्वारा पिता से वसीयत कराने की बात सामने आई। बेटे को शक था कि उसका पिता रिश्तेदारों को जमीन रजिस्ट्री कर सकता है। जिसको लेकर रफीक ने ही पिता की निर्मम हत्त्या कर दी। पुलिस ने रफीक को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications