चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया बंदी, पकड़ने के लिए कूदा पुलिसकर्मी लेकिन...

हरदोई। यूपी में हरदोई के सण्डीला स्टेशन पर चलती ट्रेन से एक बंदी कूदकर भाग निकला। उसको पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी भी चलती ट्रेन से कूद गया जिससे वह घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

prisoner jumps off from the running train and fled away

सण्डीला स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब चलती ट्रेन से कूदकर एक अभियुक्त फरार हो गया। जैसे ही अभियुक्त कूदकर भाग निकला तो उसको पकड़ने के लिए ट्रेन से पुलिसकर्मी भी कूद पड़ा जो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी सण्डीला कोतवाली पहुंचा और उसने इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने घायल पुलिस कर्मी को सीएचसी में भर्ती कराकर इलाके में छानबीन शुरू कर दी है। सीएचसी सण्डीला से डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

दरअसल झारखंड के थाना गौसिया जिला के बोकारो में तैनात एएसआई भीम सिंह जम्मू स्टेशन से शियालदाह एक्सप्रेस से लड़की भागने के आरोपित पवन कुमार दास पुत्र नंदादास निवासी छत्तीसगढ़ को लेकर झारखंड जा रहे थे। एएसआई के साथ लड़की उसके पिता व मामा भी थे। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+