बीवी को ब्लैकमेल करता था युवक, मिली लाश तो फोन में था पति का आखिरी कॉल

Hardoi news, हरदोई। यूपी में हरदोई के कोतवाली शाहाबाद इलाके में हुई युवक की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से आला ए कत्ल चाकू भी बरामद किया है। युवक का साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। युवक ने अपनी पत्नी से अवैध सम्बन्धों के शक व पत्नी को ब्लैकमेल करने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

शाहाबाद में निर्मम हत्या

शाहाबाद में निर्मम हत्या

शाहाबाद कोतवाली इलाके के नेवादा निवासी सचिन 24 पुत्र फूलचन्द का शव खून से लथपथ अवस्था में पिपरिया पुल के पास पड़ा मिला था। वह शाम को किसी अज्ञात फोन पर बुलाने के बाद निकल गया था। सचिन की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई थी। सूचना पर एसपी आलोक प्रियदर्शी एएसपी त्रिगुण विषेन भी पहुंचे थे और मामले के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई थी।

मोबाइल से हुआ खुलासा

मोबाइल से हुआ खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच में पता चला कि जिस मोबाइल से फोन कॉल आई थी वह मोबाइल फर्रूखाबाद जनपद के कोतवाली राजेपुर के बहादुरपुर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह का निकला। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने घटना स्वीकार कर ली और बताया कि उसने अपनी पत्नी से मृतक सचिन के अवैध संबंधों के शक में हत्या की है।

व्हाट्सएप से करता था ब्लैकमेल

व्हाट्सएप से करता था ब्लैकमेल


एसपी ने बताया कि हत्यारोपी युवक की ससुराल नेवादा में ही है। सचिन देवेंद्र की पत्नी को वाट्सएप पर फोटो व ऑडियो क्लिप डालकर ब्लैकमेल करता था जिसकी वजह से उसने उसकी हत्या को अंजाम दिया। उसकी निशादेही पर उसके पास से आला ए कत्ल चाकू व मोबाइल बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+