हाथरस कांड पर बोले ओमप्रकाश राजभर, मैं लात खाने वहां क्यों जाऊं
हरदोई। चर्चित हाथरस कांड ने जहां पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, वहीं, इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियों के नेताओं में हाथरस जाने की होड़ मच गई है तो वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हाथरस जाने से माना कर दिया है। दरअसल, वो पिटाई से डर गए, यह बात हम नहीं कर रहे बल्कि उन्होंने खुद हरदोई जिले में मीडिया से बात करते हुए यह बात स्वीकार की है।
Recommended Video

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को हरदोई जिले के संडीला में संघठन की समीक्षा करने आए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हाथरस कांड पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार और सरकारी मशीनरी झूठ बोल रही है और अपराधियों को बचा रही है। कहा कि अपनों को बचाने के लिए सरकार और अधिकारी हर रोज बयान बदल रहे है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अगर रेप नहीं हुआ तो फिर 376 का मुकदमा क्यों लिखा गया। कहा कि जब फॉरेंसिक रिपोर्ट में गुप्तांग पर चोट के निशान है जिससे संविधान के अनुसार दुष्कर्म की पुष्टि हो रही है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हाथरस में बेटी के साथ जो घटना घटी है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि आज यूपी के 75 जिलों में भी आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है जिससे प्रतीत होता है कि पूरा प्रदेश बलात्कार प्रदेश बन गया है। कहा कि आखिर प्रदेश की वर्तमान सरकार बीजेपी सरकार हाथरस में विपक्षियों को जाने क्यों नहीं दे रहे क्या वहां साक्ष्य मिटाने का काम किया जा रहा है। वो नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हाथरस कांड में अपनों को बचाने के लिए सरकार और अधिकारी लगे हुए है।
बीजेपी के सांसद अपराधियों से मिलने के लिए जेल जा रहे हैं। लेकिन हाथरस जाते समय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जयंत चौधरी और आप नेता के साथ जो हुआ वह इशारे पर हुआ और वह सब लोकतंत्र के लिए दुखद घटना है। कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे लोग हाथरस जाकर पीटे जाएं। जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज किया गया, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ जो घटना हुई, आप सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकी गई। जब रोज मैं देख रहा हूं कि विपक्षी दलों के नेताओं के साथ इतना बुरा बर्ताव हो रहा है तो मैं वहां लात खाने क्यों जाऊं।?
-
Droupadi Murmu vs Mamata Banerjee: राष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा–तृणमूल आमने-सामने, क्या कहता है प्रोटोकॉल? -
अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की दी सौगात -
हरिद्वार से अमित शाह का शंखनाद, बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा सरकार, देवभूमि में भी लगेगी हैट्रिक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी












Click it and Unblock the Notifications