हरदोई: डीएम समेत 50 अधिकारियों ने गौ सेवा के लिए दिया एक दिन का वेतन
हरदोई। योगी सरकार के फरमान के बाद आवारा जानवरों को लेकर अब अधिकारी भी एक्शन में आ गए है। प्रशासन तो आवारा गोवंश को पकड़कर गौशाला तक पहुंचा ही रहा है। इसके अलावा अब ग्रामीण भी आगे आकर आवारा पशुवों को गौशाला तक छोड़ रहे हैं। वहीं डीएम सीडीओ समेत जिलास्तरीय करीब 50 अन्य अधिकारियों ने अपना एक दिन का वेतन गौ सेवा के लिए कोष में दान किया है।

गौशालाओं को लेकर जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में डीएम ने गौशालाओं को लेकर सभी अधिकारियों से जानकारी हासिल की और विभिन्न निर्देश जारी किए।

वहीं शहर के बाहर बनाई गई गौशाला में आवारा जानवर छोड़े गए हैं तो आसपास के ग्रामीण भी खेतों से जानवर लाकर यहां छोड़ रहे हैं। शहरी इलाके में ही यह अभियान चल रहा है जबकि गांवों में यह अभियान गति नहीं पकड़ सका है।












Click it and Unblock the Notifications