हरदोई: छह साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
Hardoi Crime News: हरदोई। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी बच्ची का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बच्ची से हैवानियत के बाद उसकी हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घर के बाहर से लापता हो गई थी बच्ची
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बच्ची बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। देर रात परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बच्ची को आखिरी बार राभा कोतवाली पिहानी निवासी सूरज के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने बच्ची की तलाश में जुटे सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
मृतका की सगी चाची का भाई है आरोपी
पुलिस की पूछताछ में सूरज ने बच्ची से रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। सूरज की निशानदेही पर शव को भी गांव में ही स्थित गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया। आरोपी मृतका की सगी चाची का भाई है।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications