Hardoi accident: 'बस का स्टीयरिंग' बना मौत का कारण, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल, तीन की हालत गंभीर

Hardoi Accident News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा एक प्राइवेट बस की स्टीयरिंग फेल हो जाने के चलते हुआ। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

horrible-accident-in-hardoi-4-people-no-more-and-6-people-were-injured

बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर हरदोई जिले से उन्नाव की तरफ जा रही थी। बस बिल्हौर-कटरा मार्ग पर शेखवापुर पश्चिमी के समीप पहुंची थी इसी दौरान बस की स्टेरिंग फेल हो गई। स्टेरिंग फेल होने के चलते बस अनियंत्रित हो गई।

बस चालक बस को जब तक काबू में कर पाता उससे पहले ही बस सड़क किनारे एक झोपड़ी में झाग इस और पलटी मार गई। बताया जा रहा है की झोपड़ी में 50 वर्षीय नन्हकी, 40 वर्षीय आशा, 15 वर्षीय सुफियान और 55 वर्षीय मोमिन समेत कई अन्य लोग बैठे थे।

बस की टक्कर के बाद उपरोक्त चारों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं झोपड़ी में मौजूद 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शब्बीर के घर कार्यक्रम चल रहा था और मरने वाले लोग रिश्तेदारी में आए हुए थे।

वहीं बस में सवार यात्रियों में करीब 20 यात्री घायल हो गए दिन में तीन यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस पलटने के बाद वहां पर अपरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे।

सभी घायलों को बाहर निकल गया उसके बाद एंबुलेंस से सबको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से कुछ लोगों को रेफर कर दिया गया जबकि कुछ लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपचार चल रहा है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी भी घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से बातचीत की गई। इधर बाद में जेसीबी बुलाकर बस को सीधा कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+