हरदोई: पति जबरन बनाता था अप्राकृतिक संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो दे दिया तीन तलाक
हरदोई, 03 जून: खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से है। यहां एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति जबरन उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता था। जब उसने विरोध किया तो उसके पति उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, अप्राकृतिक संबंध न बनाने पर उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। पीड़िता महिला ने अब इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।

यह मामला हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता महिला का निकाह करीब छह साल पहले संडीला कस्बे के एक युवक से हुआ था। महिला ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक यौन संबंध बनाता था। पीड़ित महिला जब भी अपने पति को ऐसा करने से मना करती (विरोध) तो वह उसके साथ मारपीट करता था।
पीड़िता के मुताबिक, इस बात की शिकायत उसने तीन साल पहले भी पुलिस से की थी, जिसके बाद पति ने सुलह समझौता कर लिया था। इसके कुछ दिनों बाद पति फिर अप्राकृति यौन संबंध बनाने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो मारपीट कर पति ने खामोश रहने को कहा। पति के अत्याचार से परेशान होकर जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद पति उसे हरदोई छोड़ गया और तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।
पीड़ित महिला गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में सीओ बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि महिला ने शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं, उसके अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था।












Click it and Unblock the Notifications