50 वर्षीय पति करता था अवैध संबंध का विरोध तो पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर कराया कत्ल
Hardoi News, हरदोई। 31 जनवरी को हरदोई जिले में रामौतार कश्यप की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के पीछे पुलिस ने जो वजह बताई वो काफी हैरान करने वाली है। पुलिस की मानें तो 50 वर्षीय रामौतार अवैध संबंधों का विरोध करता था। इस बात से नाराज होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का ताना-बना बुना और घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी।

इतना ही नहीं, महिला अपने पति की हत्या का आरोप अपने प्रेमी सहित गांव के ही पांच लोगों पर लगाते हुए नामजद मुकदमा भी दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस पड़ताल में मामला खुल गया, जिसके बाद अब पत्नी सलाखों के पीछे भेज दी गई है। दरअसल, ये मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मझियारा का है। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मझियारा में रामौतार की सर पर चोट करके हत्या कर दी गयी थी। उसका खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला था।
सूचना पर अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस संबंध में मृतक की पत्नी चमेली ने 1 जनवरी को मन्नु, धीरज, सोनेलाल, प्रेमी ऋषिपाल यादव और चक्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। एएसपी ने बताया कि विवेचना के क्रम में वादनी मुकदमा के आचरण व व्यवहार में संदेह होने पर उसको हिरासत में लिया गया और उससे गहनता से पूछताछ की गई तो हत्या के पीछे से पर्दा खुल गया। एसपी ने बताया कि इसके अलावा भी पुलिस ने अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जिसके बाद घटना का खुलासा और पता चला कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी व साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
चमेली देवी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने ऋषिपाल यादव से कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी करने के बाद वो ऋषिपाल को अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए दबाव डालने लगी। उसने कुछ जमीन बेचकर पैसा चमेली देवी को दे दिया। लेकिन पुश्तैनी जमीन बेचने से ऋषिपाल ने मना कर दिया तो चमेली देवी वापस अपने मृतक पति रामौतार के पास आकर रहने लगी। वह वापस तो आ गयी लेकिन उसका कभी-कभी ऋषिपाल के पास भी आना जाना लगा रहा। मृतक रामौतार चमेली देवी को ऋषिपाल के पास नहीं भेजना चाहता था। इसी बात को लेकर हत्या से एक सप्ताह पहले ऋषिपाल व मृतक के बीच झगड़ा हुआ था। वहीं, अब पुलिस ने हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत प्रेमी ऋषिपाल, विजय पाल, रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications