Hardoi: फांसी के फंदे पर झूली 19 साल की युवती, प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर उठाया ये कदम
Hardoi News: हरदोई जिले में एक 19 साल की युवती अपने प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूल गई। क्योंकि, उसके घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी।

Hardoi News: 'तुम अगर मेरी नहीं हुई...तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं होने दूंगा।' यह डॉयलग सुनने में भले ही फिल्मी लगता हो। लेकिन, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल की युवती अपने प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूल गई। क्योंकि, उसके घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी।
प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से प्रेमी बौखला गया और युवती को धमकाते हुए उसके घर में घुस गया। प्रेमी की इसी बात से परेशान होकर युवती ने मंगलवार को फांसी लगा ली। इस पूरे मामले में प्रेमी समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला हरदोई थाना क्षेत्र के भटौली गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भटौली गांव निवासी 19 वर्षीय लड़की का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बताया जाता है कि युवती की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी थी और तीन मई को युवती की कन्नौज जनपद के एक युवक से शादी होनी थी। शादी की बात पता चलते ही युवती का प्रेमी नाराज हो गया और युवती को धमकाते हुए घर में घुस गया। कहा कि यदि तुम मेरी नहीं हो सकती हो तो मैं तुम्हे किसी और का होने नहीं दूंगा। प्रेमी की हरकतों से परेशान युवती ने मंगलवार सुबह कमरें में फांसी लगाकर जान दे दी।
Recommended Video

परिजनों ने इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी पुलिस को दी तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर सीओ हरपालपुर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वैभव, सोनू, मोनू और बबलू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications