हरदोई: नौकरी दिलाने के नाम पर दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण, पुलिस से शिकायत
हरदोई। हरदोई की देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने दो लोगों पर नौकरी व शादी का झांसा देकर दो साल तक प्राकृतिक व अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी गई है। फिलहाल, युवती को भी महिला पुलिस के सुपुर्दगी में रखा गया है।

नौकरी के लिए भटर रही थी युवती
एएसपी पूर्वी ज्ञानजंय सिंह के पास पहुंची युवती ने आरोप लगाया है कि वह नौकरी की तलाश में भटक रही थी। इसी बीच कछौना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दो लोग उसे मिले और नौकरी दिलाने के सम्बंध में संडीला में 4 बजे बुलाया। वह संडीला पहुंची तो दोनों ने उसे कार में बैठाया और एक जगह ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि शादी और फिर नौकरी के झांसे में लेकर उसका यह लोग शोषण करते रहे और अब शादी की बात से मुकर गए।
मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई
आरोप है कि इन लोगों ने उसको धमकी भी दी। इससे परेशान होकर वह पुलिस के पास पहुंची।एएसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि युवती की बातों में भ्रम की स्थिति है। ऐसे में मामले की जांच महिला एसओ से कराई जा रही है और जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, महिला पुलिस की सुरक्षा में युवती को दिया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications