दुश्मनों को मर्डर केस में फंसाने के लिए अपनी बेटी की निर्मम हत्या

Hardoi news, हरदोई। यूपी में हरदोई के हरपालपुर में चार दिन पहले हुई 7 साल की बालिका की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बालिका के पिता को आला ए कत्ल के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। एसपी ने बताया कि उसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए अपनी पुत्री का गला रेता था। हत्यारोपी पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Father murdered his daughter in Hardoi

हरपालपुर थाना इलाके के करनपुर मतनी में 31 जनवरी को यहां के रहने वाले रिजवान की 7 साल की पुत्री साहिब की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी और उसका शव गांव से करीब 400 मीटर दूरी पर खेतों में झाड़ियों में पड़ा पाया गया था। बालिका का गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया था।

Father murdered his daughter in Hardoi

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बालिका के पिता रिजवान गैर प्रांत में रहता है। वह घटना के दो दिन पहले ही आया था और अपने गांव न जाकर रिश्तेदारी में चला गया। उसने इस बात की जानकारी परिजनों को भी नहीं दी थी। बताया कि उसने अपने घर से बेटी को ले जाकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि उसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें-शादी के 10 दिन बाद ही हुई दर्दनाक घटना, इंजीनियर दूल्हे की हुई मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+