शराब पी और तांत्रिक के कहने पर चढ़ा दी बच्चे की बलि, नाले में मिला था शव
Recommended Video
हरदोई। यूपी के हरदोई में एक 8 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर शव नाले में फेंक दिए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तांत्रिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि झाड़फूंक करने वाले बाबा के कहने पर एक व्यक्ति ने परिवार को ठीक कराने के लिए बच्चे की बलि चढ़ा दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम रमलवा निवासी बराती लाल के सात वर्षीय पुत्र अनूप पाल का गुरुवार को घर के बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया गया था। शुक्रवार की देर शाम को उसका शव गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला था। पुलिस बाइक की तलाश कर रही थी। ग्रामीणों की निशानदेही पर बाइक की पहचान कराते हुए पुलिस अपहरण करने वाले पवन कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी चंद्रपुर तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पवन ने बताया कि उसके परिवार में सभी लोग बीमार रहते हैं। टीकर गांव निवासी संतोष पुत्र गंगादीन झाड़-फूंक करता है। वह संतोष के पास उपाय के लिए गया था।

बताया कि गुरुवार को दोनों मजार पर गए और वहां पर शराब पी। इसके बाद संतोष ने परिवार को ठीक कराने के लिए बलि चढ़ाने की बात कही। जिस पर पवन बाइक लेकर चला गया और अनूप को खेलते समय उठा लाया। संतोष ने अकेले ही बलि चढ़ाकर वापस आने की बात कही और पवन ने उसकी बलि चढ़ाकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications