यूपी : मालिक ने कराया भैंस का मुंडन, पूरे गांव को दी दावत, जानिए क्या थी मन्नत ?

हरदोई, 27 सितंबर: यूपी के हरदोई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मन्नत पूरी होने पर एक किसान ने नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में गाजे-बाजे के साथ पहुंचकर भैंस का मुंडन कराया। यहर नहीं रिश्तेदारों के साथ गांव वालों को मुंडन का भोज भी कराया। इस अनोखे मुंडन की पूरे इलाके में चर्चा रही। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह भैंस का मुंडन देखा है। गांव के लोग मुंडन और भोज में शामिल हुए। नाचते-गाते हुए पूरा जश्न मनाया।

Recommended Video

    UP के Hardoi में भैंस का कराया मुंडन और 300 लोगों को दी दावत Video हुआ Viral | वनइंडिया हिंदी |*News
    मालिक ने मांगी थी जिंदा रहने की मन्नत

    मालिक ने मांगी थी जिंदा रहने की मन्नत

    मामला बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव का है। भैंस मालिक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि उसके घर में भैंसों पली हैं। भैंसों के बच्चों की हमेशा मौत हो जाती थी। ऐसे में उसने देवी मंदिर में भैंस के बच्चे के जिंदा रहने की मन्नत मांगी थी। उसकी यह मन्नत पूरी हो गई, जिसके बाद उसने यह आयोजन किया है। मुंडन संस्कार का वीडियो भी सामने आया है।

    नवरात्रि के पहले दिन कराया मुंडन, लोगों को दी दावत

    नवरात्रि के पहले दिन कराया मुंडन, लोगों को दी दावत

    प्रमोद के मुताबिक, उनके घर में 5 भैंसें पली हैं। लेकिन किसी भी भैंस का बच्चा कभी जिंदा नहीं रह पाता था। इस वजह से वह बेहद परेशान थे। उन्होंने मां दुर्गा के मंदिर में मन्नत मांगी थी कि अगर भैंस का बच्चा बच गया तो उसका मुंडन संस्कार मंदिर में करेंगे। मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने दुर्गा मंदिर की चौखट पर नवरात्रि के पहले दिन भैंस के बच्चे का मुंडन कार्यक्रम को संपन्न करवाया। गांव के लोगों को दावत भी दी।

    एक लाख रुपए का आया खर्च

    एक लाख रुपए का आया खर्च

    भैंस के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में रिश्तेदार, दोस्त और गांव के लोग भी शामिल हुए। प्रमोद ने बताया कि मुंडन कार्यक्रम में करीब एक लाख रुपए का खर्च आया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+