BJP विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी Fb पर जूता चलाने वाले सांसद शरद त्रिपाठी को बताया गुंडा
Hardoi

क्या लिखा FB पर
हरदोई के गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी फेसबुक वॉल पर करीब 20 घंटे पहले एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, 'शरद त्रिपाठी जैसे गुंडे सांसद (MP) पर तत्काल मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाये। ऐसे नेता बीजेपी के लिए कलंक है।' बता दें कि इस पोस्ट पर 61 कमेंट और 232 लाइक है। विधायक की इस पोस्ट ने भाजपा पार्टी में हलचल पैदा कर दी है।

MLA अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए काफी विख्यात
बता दे कि बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए काफी विख्यात है। विधायकों को धमकी देने का मामला हो या फिर अधिकारियों को लेकर सबसे पहले उन्होंने ही फेसबुक पर अपनी पोस्ट से निशाने पर लिया। विधायक की इस पोस्ट पर भाजपा के नेता मीडिया के सामने बोलने से बच रहे हैं।

जिला योजना की बैठक में भीड़ गए थे नेता
संतकबीर नगर जिले में निगरानी सतर्कता कमेटी की बैठक में कल योगी सरकार के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के सामने मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल और स्थानीय सांसद शरद त्रिपाठी आपस में भिड़ गए थे। तब सांसद शरद त्रिपाठी ने मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल को सभागार में जूतों से जमकर पीटा था। जिस समय यह वाकया हुआ, मौके पर प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहे। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट सभागार का है।
ये












Click it and Unblock the Notifications