हरदोई: पुलिस कस्टडी में युवक ने काटी अपनी गर्दन, गंभीर हालत में लखनऊ किया रेफर
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक ने पुलिस कस्टडी में अपनी गर्दन काट ली। खून से लथपथ युवक को देख पुलिसकर्मी उसे आनन-फानन में सीएचसी ले ले गए। यहां से युवक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। बता दें कि पुलिस बुधवार की देर रात उसे मारपीट के मामले में कोतवाली लेकर आई थी और पूरी रात पुलिस थाने में बैठाये रही। गुरुवार की शाम को उसने किसी धारदर हथियार से अपनी गर्दन काट ली।
Recommended Video

मिली जानकारी के मुताबिक, मारपीट की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी मल्लाहन पुरवा इलाके में पहुंची और दरोगा नाम के एक 25 वर्षीय युवक को पकड़कर मल्लावा थाने ले आई है। पुलिस ने उसे थाने में बंद कर किया था। पुलिस का दावा है कि युवक शराब के नशे में था और उसके पास से अवैध असलाह भी बरामद हुआ है। बता दें कि शाम करीब 4 बजे दरोगा नाम के युवक ने कोतवाली में धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली।
पुलिसकर्मियों ने उसे खून से लथपथ देखा तो आनन-फानन में सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल और वहां से फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल ब्रजेश सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में आरोपित दरोगा को कोतवाली लाया गया था। रात में शराब अधिक पीने के कारण उसे शाम को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया था। मारपीट में ही उसको चोट लगी थी। कोतवाली में गर्दन काटने की बात गलत है। घटना के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि विस्तृत जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications