मस्जिद में नमाज पढ़ने गए युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, बाल तक उखाड़े
Hapur news, हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में मोबाइल चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को मस्जिद के कमरे में बंद कर लात घूसों से बेरहमी से पीटा है। पीटते-पीटते उसके बाल तक उखाड़ दिए। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मामला एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस में महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नमाज पढ़ने गया था युवक
सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी जिशान पुत्र अखलाख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 25 मई को उसका भाई समीर करीमपुरा स्थित कब्रिस्तान वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बुलंदशहर से आए जमातियों के साथ उसे दबोच लिया। आरोप है कि समीर पर मोबाइल चोरी का शक जाहिर करते हुए ये लोग उसे मस्जिद में बने एक कमरे में ले गए।

लात घूसों से पीटा, बाल तक उखाड़ लिए
इन लोगों ने उसे बंधक बनाते हुए लात घूसों से जमकर पीटा, करीब डेढ़ घंटे तक युवक को लात घूसों से जमकर पीटा गया। इस दौरान उसके बाल तक उखाड़ लिए गए। मारपीट करने वाले आरोपी इस दौरान खुद ही मारपीट की वीडियो भी बनाते रहे। सूत्रों की मानें तो बाद में उसे पेड़ से बांधकर भी यातनाएं दी गई। गंभीर हालत में परिजन उसे मस्जिद से लेकर आए और अस्पताल में भर्ती कराया।

शिकायत के बाद जान से मारने की मिल रही धमकी
पीड़ित के भाई ने बताया कि समाज के लोगों ने उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई न करने का दबाव बनाया, जिसके कारण वह पुलिस से शिकायत नहीं कर सका, लेकिन आरोपियों ने उसके भाई की बेरहमी से पिटाई की वीडियो भी वायरल कर दी। इसके बाद वह शनिवार को कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद उसे भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। एसपी हापुड़ का कहना है कि मामला में जांच चल रही है। जो दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications