हापुड़: एकतरफा प्यार में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Hapur news, हापुड़। यूपी के हापुड़ में नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लड़की से एक साल से प्यार करता था, लेकिन वह सही जवाब नहीं देती थी। जब वह खेत में मिली तो झगड़ा करने लगी, इसके बाद उसको गोली मार दी।

Youth arrested for killing minor girl in One sided love

एकतरफा प्यार में मारी गोली

मामला हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बहन के साथ खेत में गई नाबालिग की एकतरफा प्यार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया, '' मैं उससे करीब एक साल से प्यार करता था, एक दिन मैंने उसे किसी और के साथ देख लिया था। मैंने कई बार उससे बात करनी चाही, लेकिन बात नहीं हो सकी। सोमवार की सुबह वह खेत पर अपनी बहन के साथ गई तो मैंने उससे बात करनी चाही।''

Youth arrested for killing minor girl in One sided love

'मैंने पूछा- प्यार करती हो, उसने नहीं दिया ठीक जवाब'

युवक ने बताया, ''मैंने उसे इशारा कर अलग बुला लिया और पूछा कि मुझसे प्यार करती हो, उसने कोई ठीक जवाब नहीं दिया। हम दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और मैंने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी।'' पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। आरोपी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं, जब बहन ने अपनी बहन की लाश देखी तो वह बेहोश हो गई। एएसपी हापुड़ राम मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+