हापुड़: पहले किया हत्या करने का ऐलान, फिर गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में फिल्मी तरीके से ऐलान कर कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। कुछ दबंगों में एक महीने पहले युवक आकाश को मारने का ऐलान किया था और अब घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक आकाश ने कुछ लोगों को ब्याज के लालच में हजारों रुपए दिए हुए थे। इसी बात को लेकर आकाश की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनके आधार पर पुलिस जल्द ही खुलासा करने की बात कर रही है।

Recommended Video

      हापुड़: पहले किया हत्या करने का ऐलान, फिर गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट
      young man shot dead in hapur

      एक महीने पहले युवक ने किया था हत्या का ऐलान

      जानकारी के मुताबिक, थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी का रहने वाला आकाश कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। आकाश के पिता किशन का आरोप है कि एक महीने पहले पास के ही एक युवक ने आकाश को मारने का ऐलान दिया था और आज कुछ लोग आकाश को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद आकाश का गोली लगा शव पास एक स्थान पर मिला। सूचना मिलते ही अधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

      ब्याज पर देता था हजारों रुपए

      बताया जा रहा है कि आकाश चंद रुपयों के लालच में हजारो रुपए ब्याज पर दिया करता था। जो लोग आकाश को घर से बुलाकर ले गए थे आकाश ने उन्हें भी हजारो रुपए दिए हुए थे। आशंका जताई जा रही है की रुपए को लेकर ही आकाश की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करने की बात कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+