मुंबई में रेहड़ी लगा रहा 2.50 लाख का इनामी आशु जाट गिरफ्तार, दांत से काट चुका है दारोगा का कान, दर्ज हैं 50 से ज्यादा मुकदमें
हापुड़।
मुंबई में गिरफ्तार ढाई लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश आशु जाट ने यूपी की सीमा में प्रवेश करते ही फिर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों ओर से घेराबंदी कर दबोच लिया। मंगलवार को एसपी हापुड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। आशु जाट के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हापुड़ में एक और केस दर्ज किया गया है। बता दें, इनामी कुख्यात करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। मिर्ची गैंग के सरगना आशु जाट पर लूट, हत्या जैसे दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यहां तक की कई नेताओं की हत्या के मामले में भी आशु जाट फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए आशु मुंबई में रेहड़ी लगा रहा था। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

मिर्ची गैंग का सरगना है आशु जाट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पुलिस के लिए सिरदर्द बने मिर्ची गैंग के सरगना ढाई लाख रुपए के इनामी बदमाश आशु जाट को हापुड़ पुलिस के इनपुट पर मुंबई पुलिस ने शनिवार को मुंबई के विले पार्ले इलाके से गिरफ्तार किया था। इसके बाद हापुड़ पुलिस कुख्यात बदमाश को हापुड़ लेकर आई थी। एसपी हापुड़ ने बताया कि यूपी की सीमा में प्रवेश करते हुए बदमाश ने आशु जाट ने बाथरूम का बहाना बनाकर सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाश को चारों ओर से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

50 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज
ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदमाश और मिर्ची गैंग के सरगना आशु जाट पर गौतमबुध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा बुलंदशहर, मेरठ, अलीगढ़ व कई जनपदों वह कई राज्यों से लूट, हत्या, डकैती व अपरहण जैसे 50 से अधिक आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। यहां तक की कुख्यात बदमाश आशु जाट भाजपा नेता चंद्रपाल, राकेश शर्मा और नोएडा के गौरव चंदेल हत्याकांड के मामले में भी फरार चल रहा था।

दांत से दारोगा का कान काट चुका है आशु जाट
पुलिस के मुताबिक, नोएडा के गौरव चंदेल की हत्या समेत कई मामलों में वांटेड ढाई लाख के इनामी बदमाश आशु जाट से गाजियाबाद पुलिस भी पूछताछ करेगी। बता दें, आशु नई गाड़ियों में पीछे से टक्कर मारकर टोल और पेट्रोल पंप लूटने में माहिर है। पुलिस से बचने के लिए आशु मुंबई में रेहड़ी लगा रहा था। बताया जाता है कि आशु ने गाजियाबाद के मोहन नगर में एक दारोगा से भी लूटपाट की थी। इस दौरान विरोध करने पर दांत से दारोगा का कान काट लिया था।












Click it and Unblock the Notifications