UP News: हापुड में तिरंगा यात्रा के दौरान गन्ने से भरा ट्रक पलटने से हुआ हादसा, एक युवक की गई जान, तीन घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाले जा रहे तिरंगा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा निकाल रहे कुछ लोगों के ऊपर ही गन्ने से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के चलते वहां अफरातफरी मच गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरी जानकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाए, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

up-news-accident-during-tiranga-yatra-in-hapur

बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस पर्व पर हापुड़ जनपद के सिंभावली क्षेत्र अंतर्गत सिखेड़ा मुरादाबाद के रहने वाले सैकड़ों की संख्या में युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 50 की संख्या में बाइक आधा दर्जन से अधिक कर और ट्रैक्टर से लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।

तिरंगा यात्रा निकालने के बाद लोग दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान सिंभावली चीनी मिल में गन्ना पहुंचाने जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों द्वारा यह अफवाह फैला दिया गया कि ट्रक के नीचे कुछ युवक दब गए हैं।

जिसके चलते वहां भगदड़ जैसा माहौल हो गया। इस दौरान 17 वर्षीय साकिब नामक युवक अपनी बाइक रफ्तार में लेकर वहां से निकलने का प्रयास किया और उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। गंभीर रूप से चोट लगने से चलते घटनास्थल पर ही साकिब की मौत हो गई।

वहीं गन्ने से भरा ट्रक पलटने के चलते उसमें दबकर सोनू और आमिर समेत तीन युवक घायल हो गए। इधर अफवाह फैलने के बाद गांव से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों पर ट्रक पलटने की सूचना मिलने के बाद जिले के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।

बाद में वहां मौजूद लोगों को किसी तरह शांत कराया गया और ट्रक तथा गन्ने को किनारे करवाया गया। हटाने के बाद पता चला कि उसके अंदर कोई युवक नहीं दबा है उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मृतक साकिब के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि साकिब इंटर पास करने के बाद नीट की तैयारी कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+