नड्डा की हापुड़ जनसभा के बाद महिलाएं उखाड़ ले गई होर्डिंग, बोली- 'सिलेंडर महंगा है, इससे चूल्हा जलाएंगे'
नड्डा की हापुड़ जनसभा के बाद महिलाएं उखाड़ ले गई होर्डिंग, बोली- 'सिलेंडर महंगा है, इससे चूल्हा जलाएंगे'
हापुड़, 29 दिसंबर: बढ़ते रसोई गैस के दामों का असर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनावी सभाओं में दिखने लगा है। दरअसल, मंगलवार 28 दिसंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की हापुड और बिजनौर में जनसभा थी। जनसभा में भारी संख्या में भीड़ आई थी। लेकिन सभा शुरू होने से पहले ही भीड़ बेकाबू हो गई और जनसभा स्थल से जाने लगी। इस दौरान कार्यकर्ता होर्डिंग, बैनर खोलकर अपने साथ ले गई। तो वहीं, हापुड़ में जनसभा के बाद महिलाएं होर्डिंग्स को अपने साथ लेकर गए. उनका कहना है कि ये घर में चूल्हा जलाने के काम आएगी।

दरअसल, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में 28 दिसंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रैली थी। रैली के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए थे। इस बैनर और होर्डिंग पर लाखों रुपया खर्च किया था। बता दें, जैसे ही जेपी नड्डा का भाषण समाप्त हुई, वैसे ही जनसभा में आई महिलाओं ने होर्डिंग्स उखाड़ने शुरू कर दिए। इन होर्डिंग और बैनरों को अपने साथ ले गई। होर्डिंग और बैनर अपने सिर पर रखकर ले जाती महिलाओं से मीडिया ने बात की और होर्डिंग-बैनर ले जाने का कारण पूछा।

महिलाओं ने बताया कि सिलेंडर बहुत महंगा है, लकड़ियां उनके चूल्हे में काम आएंगी। हम मजदूर आदमी हैं, किराए के मकान में रहते हैं, सिलेंडर 1000 हज़ार रुपए महंगा है, सिलेंडर भरवा नहीं सकते। इस दौरान कुछ महिलाएं होर्डिंग से लकड़ी निकालती हुई दिखाई दीं, जब उनसे हमने पूछा कि ये लकड़ी क्यों लेकर जा रही हो तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर बहुत महंगा है। महिलाओं ने कहा कि हम सिलेंडर दोबारा भरवा नहीं सकते, कुछ यहां से सहारा हो जाएगा। यह लकड़ी घर में खाना बनाने के काम आएगी, क्योंकि उस लकड़ी से चूल्हा जलेगा।
यूपी कांग्रेस ने भी कसा तंज
यूपी कांग्रेस ने भी न्यूज़ चैनल का वीडियो ट्वीट करके बीजेपी पर तंज सका है। यूपी कांग्रेस ने लिखा, 'महिलाएं भाजपा की रैलियों में बोला गया झूठ घर नहीं ले जातीं, मंच की लकड़ियां ले जाती हैं ताकि चूल्हा जला सकें। भाजपा की रैली से लकड़ी ले जा रही अम्मा ने उज्ज्वला योजना और जानलेवा महंगाई की सच्चाई सामने रख दी।'












Click it and Unblock the Notifications