डबल मर्डर का हापुड़ पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने कराई थी सास-ससुर की हत्या

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बिजली विभाग के रिटायर्ड जेई और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का पुलिस ने 10 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक की पुत्रवधु अनीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल इस हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार है।

क्या था मामला

क्या था मामला

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली के अल्‍लाहबख्‍पुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग वीके गर्ग अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बता दें कि वीके गर्ग बिजली विभाग में जेई पद से रिटायर्ड हो चुके है और गांव में रहकर मैरिज ब्‍यूरो चलाते थे। शुक्रवार की देर रात दंपति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज और घटना के खुलासा के लिए दो पुलिस टीमों को लगाया गया था।

मुठभेड़ के बाद पकड़ा

मुठभेड़ के बाद पकड़ा

शनिवार की देर शाम के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गढ़ की तरफ से लाल रंग की पल्सर बाइक पर तीन लड़के आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वह नहीं रुके। जिसके बाद पुलिस ने भी तीनों का पीछा किया, पीछा करते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बीती रात हुई दंपति की हत्या को भी स्वीकार कर लिया है। फिलहाल बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, पिस्टल, 10000 रुपये की रखम बरामद हुई हैं।

प्रेमी के साथ बहू ने रची थी साजिश

प्रेमी के साथ बहू ने रची थी साजिश

एसपी ने बताया कि प्रमोद कुमार गर्ग के पुत्र के मंदबुद्धि होने के कारण मृतक की पुत्रवधू अनीता द्वारा चल अचल संपत्ति को प्राप्त करने के लिए साजिशकर्ता प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था, इसी कारण बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों बदमाशों को घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+