यूपी के इस गांव में लोग कर रहे वो काम जो पूरे देश में होना चाहिए

Hapur news, हापुड़। एक तरफ जहां लोग नववर्ष मनाते देखे गए तो वहीं यूपी के हापुड़ के गांव पिपलैडा में एक नई मिसाल कायम की गई है, जिसके तहत नव वर्ष के दिन एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें तय हुआ है कि गांव में अमन चैन कायम रखने के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास करेंगे। अगर पुलिस की आवश्यकता पड़ी तो वह भी ली जाएगी, इस दौरान निर्णय लिया गया कि अगर गांव में कोई मादक पदार्थ बेचता है, जुआ खेलता है, गौकशी करता है या अन्य किसी भी प्रकार का ऐसा अवैध कार्य करता है जिससे गांव की शांति भंग होगी तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा।

people set up team who will check all odds in the village in hapur

गांव की इस अच्छी पहल से क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बन गया है। इसके लिए 25 सदस्यों की कमेटी भी तय कर ली गई है। आपको बता दें कि नववर्ष के पहले दिन ग्राम प्रधान मंसूर अली के आवास पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि गांव में अवैध धंधे जोर पकड़ रहे हैं। इन पर अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है। इनसे युवा पीढ़ी भी बर्बादी की ओर जा रही है।

गांव की छवि सुधारने व अमन चैन कायम रखने के लिए आवश्यक है कि हम सब लोग एक हो जाएं, एक पच्चीस सदस्यों की कमेटी का गठन किया जाए, जिससे सदस्य इस काम को करें, उनकी बात मानते हुए कमेटी बना ली गई है। लोगों ने कहा कि जल्द ही इसका असर दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+