मिर्ची गैंग के बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, वीडियो में देखिए कैसे करते थे लूट

मिर्ची गैंग को पुलिस ने पकड़ा, वीडियो में देखिए कैसे करते थे लूट

Hapur news, हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में धौलाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिर्ची गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश एनसीआर सहित अन्य जनपदों में ताबड़तोड़ लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जिनमे से दो बदमाश दीपक और मनीष पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हैं।

Mirchi gang busted by police

बादलपुर (गौतमबुद्धनगर) से लूटी गई ब्रेजा कार सहित चारों बदमाशों से 3 तमंचे,1 पोनी, 10 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुए हैं। यह चारों बदमाश काफी शातिर किस्म के थे। पुलिस ने गाजियाबाद में कपड़े की दुकान में लूट व गजरौला जनपद अमरोहा में NH-24 स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की CCTV वीडियो भी जारी किया है जिसमें बदमाश बेखौफ होकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

धौलाना क्षेत्र में भीलूट की घटना को अंजाम देने के लिए ये चारों बदमाश घूम रहे थे तभी पुलिस ने यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में कोकाकोला कंपनी के पीछे स्थित तिराहा हसनपुर मोड से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर राहत की सांस ली है और हापुड़ एसपी सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+