बीवी का कातिल निकला उसका लालची पति, हत्या के लिए शूटर को दिए थे 25 हजार

हापुड़। यूपी के हापुड़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां साथ जन्मों तक निभाने वाला पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ इसलिए खत्म हो गया कि पत्नी ने संपत्ति बेचने से मना किया था। यह मामला थाना धौलाना क्षेत्र का है। 2 दिन पूर्व बदमाशों द्वारा महिला की गोली मारकर बेहरहमी से हत्या कर दी गयी थी और महिला का शव रविवार शाम धौलाना पिलखुवा रोड पुराने रजवाहे के पास मिला था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

husband gave money to the sharp shooter to murder his wife

महिला का पति अनिल व उसे भाई सुनील ने अपने ममेरे भाई कुलदीप के साथ मिलकर 25 हजार रुपये में महिला को मारने के लिए शूटर वरुण को दिए थे। जिसके बाद आरोपियों ने शूटर वरुण व उसके साथी के साथ मिलकर प्रीति को जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा मामले का खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने महिला के पति अनिल व उसके भाई सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा व कारतूस सहित एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है लेकिन, अनिल का ममेरा भाई व दो शूटर 2 अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

husband gave money to the sharp shooter to murder his wife

मृतक महिला प्रीति पुत्री श्रीपाल सिंह उम्र 26 की शादी 3 साल पहले अनिल पुत्र सोमपाल के साथ हुई थी। मृतिका महिला के भाई-बहन न होने के कारण उसके पिता ने सारी जायदाद अपनी पुत्री प्रीती के नाम कर दी थी, जिसको लेकर उसका पति आए दिन प्रीति के साथ मारपीट करता था। आरोपी अनिल ने जब प्रीति से सारी ज्यादाद बेचकर पैसे की मांग की तो महिला अपने मायके आ गयी। उसने अपने पिता को सारी जानकारी दी। दो महीने से मायके रह रही महिला के पति ने जब किसी बहाने से उसे धौलाना बस स्टैंड पर मिलने को बुलाया तो महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। फिर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।

लालची पति अनिल इतना नाराज हो गया और अपने बड़े भाई के साथ मिलकर अपने ममेरे भाई कुलदीप से बात कर दो शूटर को 25 हजार रुपये देकर सोलाना से उसके घर से बुलाकर मर्डर करवा दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति व उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+