शादीशुदा प्रेमिका के पति की गिरफ्तारी से खुला रोड पर फेंकी गई जली लाश का राज

Hapur News, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 2 जनवरी एक जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अवैध संबंधों में हत्या का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Hapur police arrested four accused while revealing Anwar murder

डीएसपी राजेश सिंह ने बताया कि 2 जनवरी को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पलवाड़ा रोड पर एक जला हुआ शव मिला था। शव की शिनाख्य अनवर के रुप में हुई थी। उन्होंने बताया कि अनवर की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा कर दिया।

डीएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अनवर की हत्या आस मोहम्मद ने अपने साथियों के साथ मिलक की थी। आस मोहम्मद को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध अनवर से है। इस बात से नाराज होकर उसने हत्या करने का प्लान बनाया। आस मोहम्मद ने प्लान बनाकर अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया था।

घटना को अंजाम देने के बाद मृतक अनवर के शव को जला दिया था, जिससे उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपी आस मोहम्मद, इमरान, हामिद व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+