Hapur: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, NDRF की टीम ने किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Hapur Borewell News: हापुड़ के फूलगढ़ी इलाके में नगरपालिका के बंद पड़े नलकूप के बोरिंग में 6 साल का मासूम बच्चा गिर गया। उसके गिरते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Hapur Borewell News

Hapur Borewell News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम मूक-बधिर बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बता दें, इस दौरान बोरवेल से लगातार उसके रोने की आवाजें आ रही थीं। तो वहीं, बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। इसके साथ ही पाइप के माध्यम से बच्चे को ऑक्सीजन भी दी गई। ताजा जानकारी के अनुसार 4-5 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

हापुड़ जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, फूलगढ़ी इलाके के नगर पालिका के बंद पड़े नलकूप के बोरिंग में आज (10 जनवरी) दोपहर करीब 12 बजे खेलते-खेलते मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया। इसका पता लगने पर घरवालों ने पुलिस को ख़बर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसरान मौके पर पहुंच गए हैं और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे की पहचान माविया पुत्र साजिद के रुप में हुई है।

बता दें कि माविया मूक-बधिर है और इस दौरान बोरवेल से लगातार उसके रोने की आवाजें भी आ रही थीं। बताया जा रहा है कि यह बोरवेल करीब 20-40 फुट गहरा है। बच्चे को पाइप से ऑक्सीजन भी दी जा रही थी। मासूम के रेस्क्यू में लगे कर्मचारियों ने बताया कि बोतल के माध्यम से उसको दूध पहुंचाया गया था जो बच्चे ने पी लिया था। इसके अलावा बोरवेल में प्रकाश की व्यवस्था कराई गई थी। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर स्क्रीन पर अंदर के हालात देखने की कोशिश भी की गई।

Recommended Video

    हापुड़: आवारा पशुओं का आतंक जारी, हादसे और फसल बर्बाद करने का बने हुए है सबब

    दरअसल, बोरवेल के अंदर मोबाइल भेजकर बच्चे के पिता व दादा को उसे दिखाने का प्रयास किया जा रहा था। ताकि इशारों के माध्यम से उसे कुछ समझाया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसीबी मशीन से खुदाई नहीं हो पा रही थी। इसलिए पोकलेन मशीन बुलाई गई, जिसके जरिये बच्चे को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+