हापुड़ में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो में देखिए वारदात

हापुड़। उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र में कुछ चोरों ने बड़ी फुरसस से कार से टायर चुराने की वारदात को अंजाम दिया। टायर चोरी करते समय वे दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। अब इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

cctv, hapur, crime, uttar pradesh, सीसीटीवी, हापुड़, क्राइम, उत्तर प्रदेश

बता दें कि गांव बक्सर में इन दिनों चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। बीते 2 दिसंबर को यहां जब चोरों ने प्लानिंग की तो पूरी वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने फुटेज लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते 15 दिनों से कार सवार चोरों की वारदातें सामने आई हैं। देर रात चोर गांव में आकर वाहनों और उनके टायरों की भी चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

देर रात कार में सवार होकर आए तीन चोरों ने पुराना बाजार स्थित दीपचंद के घर के बाहर खड़ी कार से दो टायरों की चोरी कर ली। पूरी घटना को दीपचंद के भतीजे परमजीत सिंह ने देखा कि चोर कार के टायर चोरी कर रहे हैं। परमजीत ने चोरों को देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण जाग गए, लेकिन चोर मौका देखकर वहां से फरार हो गए। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+